यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saharsa News: सहरसा में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला, नवहट्टा और जलई के थानाध्यक्ष बदले गए; पढ़ लीजिए पूरी लिस्ट
Saharsa News सहरसा में दो थानाध्यक्ष समेत कई कई सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है। नवहट्टा के थानाध्यक्ष ...और पढ़ें

HighLights
- सहरसा के दो थानेदार समेत कई एसआई के थाने को बदल दिया गया
- ज्ञानरंजन कुमार को सहरसा के नेवहट्टा थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया
- वहीं एसपी के आदेश पर कई थाने के एसआई का भी तबादला कर दिया गया
जागरण संवाददाता, सहरसा। Saharsa News: पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने नवहट्टा थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार को लाइन हाजिर करते हुए नये थानाध्यक्ष के रूप में जलई ओपीध्यक्ष ज्ञानरंजन की पदस्थापना की है। इसके अलावा सात पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया है।
ज्ञान रंजन बने नवहट्टा के तो ममता कुमारी जलई की नई थानेदार
पुलिस अवर निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार जो वर्तमान में जलई थाना के थाना अध्यक्ष थे उन्हें नवहट्टा थाना का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जलई थाना का नया थाना अध्यक्ष ममता कुमारी बनाई गई है। वो महिला थाना में पदस्थापित थी।
कई एसआई के भी तबादले
इनके अलावे बैजनाथपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार को सदर थाना , सदर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजदेव बैठा को बैजनाथपुर थाना, साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पूनम कुमारी -01 को सदर थाना में पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा जलई थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राहुल रोशन को साइबर थाना और सदर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक कुंदन कुमार को सदर थाना से जलई थाना में पदस्थापित किया गया है। एसपी हिमांशु ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने नए पदस्थापित थाना में योगदान देने का स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किया है।
