PM Kisan Yojana: सहरसा में 2.28 लाख किसानों का ई-केवाईसी पेंडिंग, डीएम बोले- तुरंत पूरा करें काम
डीएम दीपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लंबित कार्यों की समीक्षा की ...और पढ़ें

सहरसा में 2.28 लाख किसानों का ई-केवाईसी पेंडिंग, डीएम बोले- तुरंत पूरा करें काम
HighLights
पीएम किसान योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
ई-केवाईसी, आधार सीडिंग में भारी लंबित मामले।
डीएम ने विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संवाद सहयोगी, सहरसा। बुधवार को जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिला अनुश्रवण एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई।
बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले लाभुक किसानों से संबंधित विभिन्न लंबित कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में ई-केवाईसी, आधार सीडिंग पांच प्रतिशत भौतिक सत्यापन, सेल्फ रजिस्ट्रेशन तथा फार्मर रजिस्ट्री प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में कुल 2,29,600 किसानों के विरुद्ध वित्तीय वर्ष 2026-27 में मात्र 1,370 किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण हुआ है, 2,28,230 किसानों का ई-केवाईसी लंबित है।
इसी प्रकार एनपीसीएस आधार सीडिंग की समीक्षा में कुल 2,32,554 लाभुकों के विरुद्ध 2,30,449 बैंक खातों में आधार सीडिंग दर्ज है, जबकि 2,275 बैंक खाते एमपीसीएम से लिंक नहीं पाए गए। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
फार्मर रजिस्ट्री की प्रखंडवार समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में कुल 2.53,728 पीएम किसान लाभुकों के विरुद्ध 90,874 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हुई है, जबकि 1,62,854 फार्मर रजिस्ट्री लंबित है। लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सत्यापन कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रत्येक पात्र लाभुक किसान का ई-केवाईसी, आधार सीडिंग पांच प्रतिशत भौतिक सत्यापन, सेल्फ रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराया जाना अनिवार्य है। इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाते हुए लंबित किसानों की सूची तैयार कर व्यक्तिगत स्तर पर अनुश्रवण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, सहरसा, अनुमंडल पदाधिकारी, सहरसा सदर, अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहरसा सदस्य भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिमरी बख्तियारपुर, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, सहरसा, जिला कृषि पदाधिकारी, सहरसा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहरसा, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, सहरसा, जिला परामर्शी, सहरसा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
