विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहरसा में हवाई अड्डा के पास बन रहा आधुनिक सिटी पार्क; नगर आयुक्त बोले- समय पर काम पूरा करें

Published: Wed, 12 Aug 2026 11:21 AM (IST)

सहरसा में हवाई अड्डे के पास एक आधुनिक सिटी पार्क का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसका निरीक्षण नगर ...और पढ़ें

नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने हवाई अड्डा के समीप निर्माणाधीन सिटी पार्क की प्रगति और निर्माण गुणवत्ता की समीक्षा की

नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने हवाई अड्डा के समीप निर्माणाधीन सिटी पार्क की प्रगति और निर्माण गुणवत्ता की समीक्षा की

संवाद सूत्र, सहरसा। सहरसा शहर के निवासियों को जल्द ही एक आधुनिक, सुंदर और हरित वातावरण से परिपूर्ण सार्वजनिक पार्क की सौगात मिलने जा रही है। शहर स्थित हवाई अड्डा के समीप तेजी से विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक सिटी पार्क का मंगलवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा द्वारा औचक स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति, प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता तथा विभिन्न विकास संबंधी घटकों की गहन समीक्षा की और कार्य स्थल पर मौजूद संबंधित अभियंताओं एवं ठेकेदारों को आवश्यक व कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

केवल हरित क्षेत्र नहीं

निरीक्षण के उपरांत नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सिटी पार्क केवल एक सामान्य हरित क्षेत्र (ग्रीन ज़ोन) नहीं होगा, बल्कि इसे सहरसा शहरवासियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और पूरी तरह आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में आकार दिया जा रहा है।

सुविधायुक्त पार्क के रूप में होगा विकसित

पार्क के भीतर सघन वृक्षारोपण एवं हरियाली के साथ-साथ लोगों के बैठने के लिए आकर्षक बेंचों की व्यवस्था, टहलने के लिए सुसज्जित पेवर ब्लॉक पाथ-वे, बेहतर लाइटिंग तथा सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नगर निगम का उद्देश्य है कि यह पार्क आने वाले समय में स्थानीय नागरिकों, बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य लाभ एवं मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र बने।

नगर निगम का लक्ष्य

नगर आयुक्त ने आगे स्पष्ट किया कि सहरसा नगर निगम शहर के अलग-अलग वार्डों में नागरिकों की सुविधा के लिए गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक स्थलों और पार्कों का तेजी से विकास कर रहा है। हवाई अड्डा के समीप इस सिटी पार्क का निर्माण भी इसी दूरदर्शी योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण

उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन का पूरा प्रयास है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता से बिना किसी समझौते के पूरा किया जाए, ताकि सहरसा के लोगों को जल्द से जल्द एक रमणीक और हरित वातावरण का लाभ मिलना शुरू हो सके।

मौजूद रहे नगर निगम के पदाधिकारी

सिटी पार्क के निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम के नगर प्रबंधक अभिसार कश्यप, रोकड़पाल संतोष कुमार सहित कई कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी कर्मचारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर वे खुद आकर प्रगति की जांच करते रहेंगे।