शराबबंदी के नाम पर पॉकेट भर रहे हैं पलटू चाचा: तेजस्वी
सहरसा। सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को नगर पंचायत के उच्च विद्यालय ख
सहरसा। सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को नगर पंचायत के उच्च विद्यालय खेल मैदान में राजद उम्मीदवार जफर आलम के समर्थन में आयोजित सभा के दौरान प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं है। बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर फिर भी नीतीशे कुमार हैं का नारा दे रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील कुमार बोलते हैं कि बिहार गरीब राज्य है। जबकि पंद्रह साल से ये लोग सत्ता में है तो यह कैसे गरीब हो गया। । डबल इंजन की सरकार कहती है बेरोजगारी दूर होगी लेकिन बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तक नहीं मिल सका। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस राज्य में डीजीपी असुरक्षित हैं तो जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। कहने के लिए बिहार में शराबबंदी है लेकिन होम डिलेवरी जारी है। पुलिस वाले वसूली में लगे हुए हैं। यह शराब बंदी नहीं बल्कि इस नाम पर पलटू चाचा उसने अपने पॉकेट को भर रहे हैं। आलम यह है कि बिहार में घोटालेबाज चूहा है। कभी वह शराब पी जाता है कभी बांध काट देता है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कह रहे कि बिहार विकास हो रहा है। लेकिन विकास के बदले यहां धर्म के नाम पर नफरत फैलाने काम किया जा रहा है। आज 25 हजार की स्कूटी है पर 30 हजार का जुर्माना लिया जा रहा है। उन्होंने जफर आलम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सभा को पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक भोला यादव, विधायक अरुण यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद जफर आलम को प्राप्त है। विधायक प्रो. चन्द्रशेखर ने कहा लालू यादव को जेल से निकालना है तो बख्तियारपुर का चुनाव बहुत मायने रखता है। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र व संचालन विनोद यादव ने किया। मौके पर विधायक यदुवंश यादव, कारी सोहेल, रितेश रंजन, धनिकलाल मुखिया, धीरेन्द्र यादव, हैलाल अशरफ, विनोद पासवान, मीर रिजवान, अरविन्द सिंह कुशवाहा, विपीन कुमार, रणवीर यादव, विजय यादव, अजय कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, बरकत अली, साकिब अशरफ, रणवीर यादव, विजय यादव, राजेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो . आमसभा को सम्बोधित करते तेजस्वी यादव व अन्य