Move to Jagran APP

तीसरे दिन भी विद्यालय में लटका रहा ताला

सहरसा। शिक्षकों का आंदोलन राज्य सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ है। जबतक सरकार शिक्षक

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 06:56 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 06:56 PM (IST)
तीसरे दिन भी विद्यालय में लटका रहा ताला
तीसरे दिन भी विद्यालय में लटका रहा ताला

सहरसा। शिक्षकों का आंदोलन राज्य सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ है। जबतक सरकार शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं करती है तबतक हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को उक्त बातें मध्य विद्यालय पतरघट में बिहार राज्य प्राशि संघ वरीय उपाध्यक्ष सह जिला प्रधान महासचिव नूनूमणि सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित में बहुत लड़ाई लड़ चुके हैं। सफलता भी मिलती रही है। एक ही स्कूल में दो तरह की नियम नहीं चलेगा। समान काम के लिए सरकार को समान वेतन देना होगा। उन्होंने बिसनपुर के प्रधानाध्यापक के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी शिक्षकों का आपसी मामला है। शिक्षकों की ओर इशारा करते कहा शिक्षक का पहला कर्तव्य है अनुशासन का पालन करना। अनुशासित तरीके से अपनी लड़ाई को आगे लेकर चलने में सफलता मिलना तय है। सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने की स्थिति में आंदोलन में अन्य कर्मचारी संघ के शामिल होने का उन्होंने इशारा किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा हम सभी हड़ताली शिक्षक सरकार की कार्रवाई से पीछे हटने वाले नहीं है। हमारी एकता खंडित नहीं हैं। बच्चों के भविष्य के साथ शिक्षक नहीं सरकार खिलवाड़ कर रही है। जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार ने कहा कि इस आन्दोलन में शिक्षक के अलावा सभी वर्ग का समर्थन प्राप्त है। हड़ताली शिक्षकों की मांगों के समर्थन में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गीता वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष सुखदेव मंडल, प्रदीप कुमार पप्पू, निरंजन कुमार, जयकुमार ज्वाला, विनोद कुमार, भुवन कुमार, जिला अध्यक्ष मधेपुरा संजय कुमार, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रामविलास कुमार, जिला सचिव सत्यवान कुमार, शैलेश झा, मो.इमरान, विकास भारती, प्रमोद झा,मो.फिरोज आलम, बुद्धदेव पासवान सहित कई ने विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

संसू,महिषी (सहरसा): शिक्षकों की हड़ताल के तीसरे दिन भी पखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में ताला लटका रहा। इस दौरान प्रखण्ड शिक्षक संघ के सचिव सुखदेव मंडल ने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान के बावजूद तीसरे दिन भी महिषी प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालय पूर्ण रूप से बन्द है।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति महिषी, सहरसा हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ खड़ा है और आगे भी हमेशा खड़ा रहेगा।

इस दौरान सुखदेव मंडल, प्रवीण कुमार, जमाल अब्दुल नासिर, आशुतोष ठाकुर, अरविन्द कुमार आरोही, सुधीर, अशोक, संजय झा, आनंद राज, पाण्डव नारायण पंडित, सुशील, गोविद सहित अन्य भी उपस्थित थे।

--------

संसू, नवहट्टा (सहरसा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय प्रांगण में हड़ताली शिक्षक धरना पर जमे रहे। वहीं धरना से पूर्व शिक्षकों के जत्थे ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर हड़ताल की स्थिति का जायजा लिया। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के नेता मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालय में पूर्णतया तालाबंदी है। मौके पर कामेश्वर सिंह आजाद, वजैर अहमद, दीपक कुमार सिंह, कयूम परवाना, प्रभात कुमार, शिवकुमार सागर, श्यामल किशोर ठाकुर, बन्दे पासवान, नीलू कुमारी, रविन्द्र रजक आदि ने भी अपनी बात रखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.