पावरग्रिड के अधिकारियों ने बांटी खाद्य सामग्री
सहरसा। पावरग्रिड सिहौल के अधिकारियों ने बुधवार को सिहौल तुलसियाही एवं सिसई गांव में जरू
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 05:35 PM (IST)
सहरसा। पावरग्रिड सिहौल के अधिकारियों ने बुधवार को सिहौल, तुलसियाही एवं सिसई गांव में जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। पावर ग्रिड के महाप्रबंधक पीके सिंह के निर्देश पर मुख्य प्रबंधक सुमित प्रसाद एवं संजीव कुमार के निगरानी में अभियंता अविनाशचंद्र यादव एवं कनीय अभियंता रोहित कुमार गुप्ता ने जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह ओकाही पंचायत के मुखिया रंधीर यादव के सहयोग से सिहौल पंचायत स्थित मध्य विद्यालय परिसर, तुलसियाही चौक एवं सिसई स्थित कृषि महाविद्यालय के समीप मैदान में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए गांव के लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें