शिक्षक संवाद सेमिनार आज
सहरसा। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक सुपर मार्केट सहरसा में शनिवार क
सहरसा। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक सुपर मार्केट सहरसा में शनिवार को जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें रविवार को होने वाले शिक्षक समागम सह शिक्षक संवाद सेमिनार की सारी तैयारियों की समीक्षा की गई। सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रामचंद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, प्रदेश सचिव विपिन बिहारी भारती, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विधायक जफर आलम, रत्नेश सादा, अरुण यादव, पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन, किशोर कुमार मुन्ना, जिला परिषद उपाध्यक्ष छत्री यादव, जिला पार्षद ओमप्रकाश यादव, प्रमुख शमीम अख्तर, संघ के नेता नूनूमणि सिंह, गीता वर्मा, आदि शामिल होंगे। सेमिनार में शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डालने के लिए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कोशी प्रमंडल सहरसा डॉक्टर तकीउद्दीन अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सहरसा राहुल चंद्र चौधरी, मनोज कुमार के साथ-साथ सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में जिला संरक्षक सुभाष चंद्र झा, जिला संयोजक फिरोज आलम, प्रमोद कुमार झा, विकास भारती, आशीष कुमार, हरेंद्र नारायण सिंह, उदय पासवान, अशोक कुमार, साकिब रहमानी, सुकुमार सोनू, राजेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार झा समेत अन्य मौजूद थे।