Move to Jagran APP

चौथी बार जम्हरा के पैक्स अध्यक्ष बने महेंद्र सिंह

सहरसा। देर रात तक चले मतगणना में जम्हरा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए महेन्द्र नारायण सिंह सबसे अधिक

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:07 PM (IST)
चौथी बार जम्हरा के पैक्स 
अध्यक्ष बने महेंद्र सिंह
चौथी बार जम्हरा के पैक्स अध्यक्ष बने महेंद्र सिंह

सहरसा। देर रात तक चले मतगणना में जम्हरा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए महेन्द्र नारायण सिंह सबसे अधिक 665 मतों से विजयी होकर चौथी बार भी अध्यक्ष बने। पामा पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए सबसे कम 41 मतों से विजयी घोषित किए गए। प्रखंड के सभी नौ पैक्स के मतगणना का काम देर रात सम्पन्न होने के बाद सभी अध्यक्ष तथा सदस्यों को बीडीओ ने प्रमाण पत्र दिया।

prime article banner

धबौली दक्षिणी पैक्स से रूद्रानंद कुमार ने पहली बार निर्वतमान अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को 112 मतों से, जम्हरा पैक्स से महेन्द्र नारायण सिंह ने संजीव कुमार सिंह को 665 मत से हराकर चौथी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा बनाए रखा। वहीं धबौली पश्चिमी से निर्वतमान अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने अभिनव कुमार सिंह को 486 मत से, धबौली पूर्वी के निर्वतमान अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने चंद्रहास यादव को 215 मत से हराया। पतरघट पैक्स से मुरली यादव ने निर्वतमान अध्यक्ष राजकुमार साह को 124 मत से पराजित किया। पस्तपार पैक्स से उत्तम कुमार ने महेन्द्र चरण यादव को 427 मत से, वहीं पामा पैक्स से अवनीश सिंह ने अमरेन्द्र कुमार झा को 41 मत से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज किया। मतगणना केन्द्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक रामविलास मिश्र, बीडीओ दीपक राम, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश रंजन, सहायक रणविजय झा सहित मतदानकर्मी मौजूद थे। विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार, अनि द्रवेश कुमार, कांति प्रसाद यादव, ललन शर्मा, सअनि हरिशंकर चौधरी पुलिस बल के साथ तैनात थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.