महिला कर्मियों को दिया गया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण
सहरसा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर रविवार को जेल कॉलोनी उच्च विद्यालय में महिला कर्मियों
सहरसा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर रविवार को जेल कॉलोनी उच्च विद्यालय में महिला कर्मियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। कर्मियों को ईवीएम के कंट्रोल यूनिट और बैट्री यूनिट को जोड़े जाने, वीवी पैट का उपयोग व उसके फायदे की जानकारी दी गई। बताया कि जिस प्रत्याशी को वोट डाला जाएगा। उसका क्रम संख्या सात सेकेंड तक वीवीपैट के स्क्रीन पर दिखेगा। महिला कर्मियों को ईवीएम सील किए जाने, मतदान के लिए प्राप्त लिफाफों का उपयोग आदि की जानकारी दी गई। इन कर्मियों को ईवीएम, वीवी पैट व चुनाव में दी गई जानकारी से संबंधित परीक्षा भी ली गई। कहा गया कि मतदान केन्द्रों पर पर्दानशीन महिलाओं की पहचान भी महिला कर्मियों द्वारा ही की जाएगी। इसके लिए इनलोगों को आवश्यक जानकारी दी गई। जिन बूथों पर महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन ने इन लोगों को चार- पांच अप्रैल को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है।