प्रभार नहीं मिलने से कामकाज बाधित
सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुल के पूर्व संकुल समन्वयकों द्वारा नवचयनित संकुल समन्वयक को प
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 07:43 PM (IST)
सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुल के पूर्व संकुल समन्वयकों द्वारा नवचयनित संकुल समन्वयक को प्रभार आदान-प्रदान नहीं करने से विद्यालयों का कामकाज बाधित हो रहा है। नव चयनित संकुल समन्वयक लालपुर प्रियनगर के बबलू कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लिखित आवेदन देकर प्रभार दिलाने का अनुरोध किया है। कहा है कि हमलोगों को चयनित हुए चार माह बीत गया है। लेकिन पूर्व समन्वयक सुभाष चंद्र चौधरी द्वारा प्रभार नहीं दिए जाने से परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आदेश को के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें