समर्पण दिवस के रूप में मनी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
सहरसा: सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजप
सहरसा: सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। शहर के शंकर चौक स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर सबों ने सहयोग राशि एकत्रित किया। जिसे प्रदेश कार्यालय भेजने का निर्णय लिया गया। इस राशि का उपयोग आगामी लोकसभा चुनाव में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि आज देश की नरेन्द्र मोदी की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच अनुसार योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है। पूर्व विधायक संजीव कुमार झा एवं सुरेन्द्र यादव ने कहा कि जिस संगठन को वे पौधे के रूप में सींचा वह भाजपा के रूप में हमारे साथ है। आज भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विजय वसंत, सत्यनारायण साह, प्रो. गौतम कुमार, सावित्री ¨सह, महामंत्री रामसुंदर साहा, प्रवक्ता अंजन मिश्रा, अनोज कुमार बबन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार वशिष्ठ, युवा मोर्चा के संतोष गुप्ता, शक्ति गुप्ता, आकाश गुप्ता, अजय कुमार वर्मा, चंदन वर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, मनोज ठाकुर, नवलकिशोर ¨सह, गौरीशंकर पासवान, रामबहादुर दास, रंजीत चौधरी, विमल कुमार लाल, रामचंद्र, अभिषेक वर्द्धन, ब्रजमोहन पासवान, आदि ने भाग लिया।