गरीबों के बीच बांटा गया कंबल
सहरसा। गरीब, दिव्यांग, विधवाएं और वृद्धों के बीच ठंड से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा चला
सहरसा। गरीब, दिव्यांग, विधवाएं और वृद्धों के बीच ठंड से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजना के तहत बुधवार की रात बीडीओ सुधीर कुमार ने कंबल का वितरण किया। इस क्षेत्र के विभिन्न पंचायत विराटपुर, बैठ मुशहरी, अतलखा, सोहा तथा देहद में जरूरतमंदों के बीच 30 कंबल का वितरण किया। इस दौरान बीडीओ सुधीर कुमार ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि गरीब, वंचित, असहाय परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए समाज के सभी लोगों को आगे बढ़कर जागरुकता फैलाने की जरूरत है। साथ ही गांव के गरीब व असहाय परिवार ठंड में कंबल के बिना ना रहे इसके लिए सामाजिक दायित्व निभाने का आग्रह किया। सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत बढ़ते ठंड को देख जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर 30 कंबल उपलब्ध कराया गया था।