खसरा-रूबैला टीकाकरण को ले शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
सहरसा। आगामी 15 जनवरी से शुरू होने वाले खसरा और रूबैला के टीकाकरण को लेकर प्रखंड मु
सहरसा। आगामी 15 जनवरी से शुरू होने वाले खसरा और रूबैला के टीकाकरण को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में प्राथमिक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं संकुल संसाधन केन्द्र समन्वयकों प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बीईओ राजेन्द्र पाण्डेय ने अभियान को सफल बनाने में विद्यालयों की भूमिका से अवगत कराया। यूनिसेफ के अधिकारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। इसके लिए प्रचार-प्रसार गतिविधि, बच्चों के बीच टीकाकरण, सौ फीसद बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए संचार की रणनीति समेत अन्य बिदुओं पर विस्तार से बताया गया। खसरा और रूबैला से जुड़ी जटिलताएं एवं इसके गंभीर परिणाम तथा लक्षण के बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों एवं कर्मियों ने जानकारी दिया। नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को एमआर का एक टीका लगाया जाएगा। अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर स्कूलों में वाद विवाद, खेलकूद और पे¨टग प्रतियोगिता, सेमिनार, प्रश्नावली, मेहंदी प्रतियोगिता, रैली, नाटक, संगीत आदि गतिविधियां भी आयोजित किए जाने पर बल दिया गया। इसमें बीआरपी धनंजय कुमार झा, आलोक वर्मा, हरिशंकर चौधरी, निर्भय कुमार ¨सह, सुनील कुमार साह, निशा, अजय कुमार, सुमन चन्द्र, भूषण झा, धीरेन्द्र वर्मा, विष्णुदेव विश्वास आदि शामिल रहे।