भाजपा किसान संगठन को बनाएगा मजबूत
सहरसा। धबौली दक्षिणी पंचायत के डॉ. प्रो कौशल किशोर स्मृति भवन में शनिवार को आयोजित भाजपा
सहरसा। धबौली दक्षिणी पंचायत के डॉ. प्रो कौशल किशोर स्मृति भवन में शनिवार को आयोजित भाजपा सहकारिता कार्यकर्ताओं की बैठक में किसान संगठन को मजबूत करने के जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड भाजपा सहकारिता अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों के आर्थिक विकास के लिए एनडीए सरकार कई योजनाएं चलाई है। लेकिन जानकारी के अभाव में किसान लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुखाड़ के कारण धान की अच्छी पैदावार नहीं होने से किसानों को आर्थिक सहायता की जरूरत है। सरकारी स्तर पर डीजल अनुदान सरकार दे रही है। लेकिन कैसे आवेदन दिया जाता है पता नहीं रहने के कारण कई किसान वंचित हो रहे हैं। सहकारिता अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का संगठन मजबूत करने की जरूरत है। ताकि किसान मजदूरों को हर सुविधा एवं सहयोग मिल सके। डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि धान की कटाई हो रही है गेहूँ बोआई का समय आ गया है। लेकिन सरकारी स्तर पर घान खरीद नहीं किए जाने के कारण किसानों को कम कीमत पर धान बेचना मजबूरी हो गई है। उन्होंने शीघ्र धान अधिप्राप्ति केन्द्र पंचायत स्तर पर खोलने की मांग की। साथ सुखाड़ की स्थिति का मूल्यांकन न्याय पूर्वक होने चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सहकारिता पंचायत अध्यक्ष नीरज कुमार, अनमोल झा, संजन कुमार, राजेश कुमार पप्पू, चंदन कुमार, चन्द्र शेखर ¨सह सहित कई किसानों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।