रेल र¨नग कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस
सहरसा: रेल र¨नग कर्मचारियों ने मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाया। ऑल इंडिया
सहरसा: रेल र¨नग कर्मचारियों ने मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाया। ऑल इंडिया लोको र¨नग स्टाफ एसोसिएशन के आहवान पर डीजल लॉबी के समक्ष खड़गपुर डिवीजन के सहायक लोको पायलट गुड्डू कुमार केसरी द्वारा आत्महत्या के विरोध में कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके प्रसाद ¨सह के नेतृत्व में र¨नग कर्मचारियों ने सर्वप्रथम स्वर्गीय गुडडु कुमार केसरी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कर्मचारियों ने रोष जताते हुए कहा कि गुड्डू केसरी ने तीन दिनों की छुटटी की मांग की थी। लेकिन मुख्य क्रू नियंत्रक द्वारा उन्हें 15 दिनों से अनुपस्थित किया जा रहा था। जबकि वह मुख्यालय में मौजूद था। उसका मानसिक शोषण किया जा रहा था। अंत में लाचार होकर वो आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। रेल में जितने भी क्रू नियंत्रक है सभी सहायक लोको पायलट या स्टीम पावर में खलासी के पद पर से पदोन्नति पाकर लोको इंस्पेक्टर बने हैं और अपने को अधिकारी समझ कर लोको पायलट का शोषण करने पर आमादा हैं। रेलकर्मियों ने इस पद पर लोको पायलट को पदस्थापित करने की मांग की है। र¨नग कर्मचारियों के बीच उनका माइलेज रेट टीए भत्ता का निर्धारण नहीं हो पाया है। जबकि अन्य सभी रेल कर्मचारियों को सातवें सीपीसी के रेट से टीए भत्ता दिया जा रहा है। रेलवे का सबसे ज्यादा कष्टपूर्ण जाब र¨नग कर्मचारियों का है और सबसे ज्यादा बर्खास्त र¨नग कर्मचारियों और सबसे ज्यादा दंड भी र¨नग कर्मचारी को ही मिलता है। प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन से जुड़े अन्य कर्मियों ने भाग लिया।