Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने फूंका बिगुल

सहरसा। प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सोमवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित आवाज दो हम एक हैं काय

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 07:24 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने फूंका बिगुल
भ्रष्टाचार के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने फूंका बिगुल

सहरसा। प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सोमवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित आवाज दो हम एक हैं कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को अपने कार्य पद्धति में सुधार लाने की चेतावनी दी। मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण कार्य के भुगतान करने, मनरेगा में हो रही लूट खसोट, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में अवैध वसूली के लिए जनप्रतिनिधियों पर अधिकारी द्वारा अनावश्यक दबाव बनाए जाने, अधिकारी द्वारा मुखिया को प्राथमिक दर्ज किए जाने की धमकी देने सहित प्रखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। जिप सदस्य रमेशचंद्र राणा तथा रविन्द्र कुमार यादव के संयुक्त संयोजन में आयोजित धरना में उपस्थित लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिप सदस्य रविन्द्र कुमार यादव ने कहा कि शौचालय निर्माण के बाद भी अवैध वसूली के कारण भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना सात निश्चय योजना में अनियमितता तथा अवैध वसूली की जा रही है। जिप सदस्य रमेशचंद्र यादव ने कहा कि कुछ महीनों से प्रखंड की स्थिति बदतर हो गयी है। रिश्वतखोरी चरम पर है। किसानों को डीजल भुगतान नहीं किया जा रहा है। सुखाड़ के कारण किसान परेशान हैं। आरटीपीएस खिड़की पर आमलोगों को परेशान किया जाता है। मनरेगा योजना में भारी अनियमितता की जांच आवश्यक है। बैंक द्वारा किसानों को ऋण नहीं दिया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण यादव ने किया तथा कहा कि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र होगा। इस अवसर पर मुखिया इन्द्र देव प्रसाद यादव, शंभू प्रसाद राय, शंभू यादव, विपिन कुमार यादव, मो. मुर्शिद, अभिनंदन मंडल, अजय आनंद, सरपंच संघ अध्यक्ष विसुनदेव यादव, सीताराम, राजकिशोर, भूपेन्द्र यादव, सुमन, सुनील, सुमेश्वर यादव, प्रमोद यादव, सुनील, महेन्द्र, अंजनी कुमार, बेचन, निरंजन सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.