सामान्य जाति के गरीबों को भी मिले आरक्षण का लाभ : संजीव
सहरसा। शोषित समाज सेवा समिति (एस-4) के संयोजक सह बिहार विधान परिषद सदस्य संजीव श्याम ¨सह ने क
सहरसा। शोषित समाज सेवा समिति (एस-4) के संयोजक सह बिहार विधान परिषद सदस्य संजीव श्याम ¨सह ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को नजरिया बदलना चाहिए। इस बड़े आंदोलन पर विराम देने के लिए सामान्य वर्ग व मुसलमानों को आरक्षण देना वक्त की जरूरत है। यह पचास प्रतिशत के दायरे में ही दिया जा सकता है। आरक्षण का लाभ लेकर जिन लोगों ने अपनी आर्थिक स्थित सु²ढ़ कर लिया है, उन्हें इस कतार से हटना चाहिए। उसका लाभ सामान्य वर्ग व मुसलमानों को भी मिल सकता है। रालोसपा नेता ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद सामान्य वर्ग में एक बड़ी आबादी भूमिहीन हो गए, जो बचे वह इस कगार पर है। जिसके कारण इनलोगों की सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति बद से बदतर हो गई है। कहा कि झारखंड निर्माण के बाद अनुसूचित जाति का आरक्षण 7.5 फीसद से घटकर एक फीसद हो गया है। बचे हुए साढ़े छह प्रतिशत आरक्षण से सामान्य जाति, मुस्लिम समेत सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े गरीबों को लाभांवित किया जा सकता है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य जाति, मुस्लिम सहित सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए लोगों को गरीब पिछड़ा मानकर उसे पिछड़ा वर्ग में शामिल कर लिया जाए। ऐसा करने से सामाजिक न्याय की धारा सम्पूर्ण होगी, और देश में सवर्ण आरक्षण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन पर विराम लग जाएगा। आवश्यक है कि सरकार सामान्य वर्ग, मुस्लिम आदि के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक आयोग का गठन किया जाए, तथा इसे संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाए।
संयोजक ने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर एस- 4 समाज के लोगों को जागृत कर रहा है। इसी परिपेक्ष में वे सहरसा आए हैं। कहा कि उन्होंने जिले के सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के भोटिया में बैठक किया और सरोजा जाकर शहीद आशीष के परिजन से मुलाकात की। मौके पर रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एस- 4 केन्द्रीय समिति के सदस्य अखिलेश्वर प्रसाद ¨सह, बी वारिन्द्र कुमार,रघुवर दयाल ¨सह, मीडिया प्रभारी हरेन्द्र मिश्र, रामनारायण शर्मा,राधेश्याम ¨सह, अभय ¨सह, स्थानीय रालोसपा नेता शिवेन्द्र ¨सह जीसू आदि मौजूद रहे।