लोगों ने दो चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
सहरसा। थाना क्षेत्र के समदा गांव में रविवार की सुबह बकरी की चोरी के मामले में दो चोर को ल
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:57 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:57 PM (IST)
सहरसा। थाना क्षेत्र के समदा गांव में रविवार की सुबह बकरी की चोरी के मामले में दो चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताते हैं कि समदा निवासी योगेन्द्र पासवान अपने दरवाजे पर सोए हुए थे कि दो चोर घर से दो बकरी चुराकर भागने लगे।
तत्पश्चात बकरी लेकर भागते देखकर गृहस्वामी ने शोर मचाना शुरू किया। इसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों ने खदेड़कर दोनों चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार बकरी चोर धमसेनी गांव के श्याम कुमार और सहरसा बस्ती के मो. अरशद हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें