चावल के अभाव में एमडीएम बंद
सहरसा। प्रखंड के करीब दो दर्जन विद्यालयों में विगत एक माह से राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योज
सहरसा। प्रखंड के करीब दो दर्जन विद्यालयों में विगत एक माह से राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद है।
एनपीएस पामा, कन्या प्राथमिक विद्यालय पामा, मध्य विद्यालय पाम कला सहित कई विद्यालय में लगभग एक महीने से एमडीएम बंद रहने के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होती जा रही है। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ¨सह, सुलेखा कुमारी, नर्मदा कुमारी ने कहा कि खाद्यान्न नहीं रहने के कारण एमडीएम बंद है। तथा इसकी सूचना प्रखंड एवं जिला स्तर के अधिकारियों को दी गई है। प्रखंड एमडीएम अधिकारी विलास कुमार कहते हैं कि वे हाल ही में योगदान दिये हैं। खाद्यान्न की आपूर्ति समय से नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। उम्मीद है कि सभी विद्यालय में जल्द खाद्यान्न उपलब्ध हो जाएगा।