शांतिपूर्ण तरीके से मनाया मुहर्रम
सहरसा। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों
सहरसा। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस्लामिक कैलेंडर के पहला महीना मुहर्रम की दसवीं तिथि को यह त्योहार मनाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लाठी, भाला, तलवार आदि से लैश होकर करबला मैदान में या अली या हुसैन के नारों के साथ प्रवेश किए और खेल, करतब दिखाते हुए हजरत इमाम हुसैन को याद किया। सोनबरसा, शाहपुर, सोहा, सिर्रही, मंगवार, देहद, मैना, पड़रिया, अरसी, काशनगर, पालरही सहित महुआ बाजार में करबला मैदान मुहर्रम को लेकर पूरे परवान पर रहा। जबकि सोनवर्षा राज उच्च विद्यालय के मैदान में एक दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कई गांव के खिलाड़ियों द्वारा दर्जनों लोगों की टोली बारी-बारी से करबला मैदान में अपना करतब दिखाया गया। जंगी ताजिया सहित करबला मैदान में अपने अखाड़े पर पूरी निगरानी रखे हुए थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मुखिया अंसार आलम, मसिर आलम, डा. कमाल अख्तर, सादाब कुमार सोनू, मो. लाडला, मो. शमशेर, फिरोज आलम आदि मौजूद थे।