बलभद्र सहस्त्रार्जुन महोत्सव आज, तैयारी पूरी
सहरसा: जिला कलवार संघ के सौजन्य से बुधवार को जिला परिषद प्रांगण में आयोजित कुलदेवता श्री भग
सहरसा: जिला कलवार संघ के सौजन्य से बुधवार को जिला परिषद प्रांगण में आयोजित कुलदेवता श्री भगवान बलभद्र भगवान सह श्री सहस्त्रार्जुन भगवान पूजन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम की सफलता हेतु अध्यक्ष रामदेव भगत, संयोजक राजीव भगत व कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग चारपहिया, दोपहिया वाहन के साथ शरीक होंगे। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद डा. दिलीप जायसवाल, विधायक हेमनारायण साह, पूर्व विधायक विभाषचन्द्र चौधरी, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश चौधरी, मुखिया रीतू जायसवाल, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पीके चौधरी, आईका के प्रदेश महासचिव जयकृष्ण भगत भाग लेंगे। जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया शुभनारायण चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष माधव चौधरी, वरीय नेता राजा राजकुमार भगत, पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नरेश जायसवाल, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन व आईका के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर विक्रांत आदि भाग लेंगे। कहा कि महोत्सव के मौके शोभा यात्रा, बलभद्र भगवान सह सहस्त्रार्जुन के पूजन उपरांत संबोधन के बाद बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि में मैया जागरण कार्यक्रम होगा। मौके पर प्रो. शंकर भगत, राजाराम कुमार भगत, राधे प्रसाद चौधरी, माधव चौधरी, जवाहर भगत, रासबिहारी भगत, अरूण जायसवाल, उदाहरण भगत, बालकृष्ण निराला, घनश्याम चौधरी, भवेश चौधरी, भोलाशंकर वर्मा, विजय भगत, रितेश रंजन, मुन्ना भगत, संतोष भगत, दीनबंधु भगत, सर्वेश भगत, ललित भगत, रामाशंकर भगत, अंचल आनंद, संजय चौधरी, नारायण भगत, बीरवल भगत, अशोक भगत, कैलाश भगत, संजीत जायसवाल, मनोज चौधरी, रंजीत चौधरी, ठिठर चौधरी, विनोद भगत, बैजनाथ चौधरी, सुभाष चौधरी, प्रो. गौतम, गोपाल चौधरी, बालकृष्ण चौधरी, सचिन जायसवाल, हन्नी चौधरी, विकास जायसवाल, अमर भारती,कपिलदेव भगत आदि मौजूद रहे।