मनोनयन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया हर्ष
सहरसा: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मदनमोहन झा, चुनाव समिति अध्यक्ष सांसद अखिले
सहरसा: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मदनमोहन झा, चुनाव समिति अध्यक्ष सांसद अखिलेश कुमार ¨सह, कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुन्दर ¨सह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, कौकब कादरी व समीर कुमार ¨सह को बनाए जाने पर एआइसीसी सदस्य डॉ. तारानंद सादा ने हर्ष जताते हुए नेताओं को बधाई दिया है। कहा कि मदनमोहन झा जमीन से जुड़े वैसे कांग्रेसी नेता है, जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी कांग्रेस का परचम लहराया। उनपर विश्वास जताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। बधाई देने वालों में एआइसीसी सदस्य केशर कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव रामसागर पांडेय, जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा, मो. नइमउद्दीन, कुमार हीरा प्रभाकर, मुखिया मुकेश कुमार झा, रमेन्द्र प्रताप बब्बू, साबिर हुसैन, विमलकांत झा, सुदीप कुमार सुमन, बद्री प्रसाद यादव, बैद्यनाथ झा, ग्यासउद्दीन खां, भरत झा, बीरेन्द्र पासवान आदि शामिल हैं।