देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा संपन्न
सहरसा : देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा जिले में धूमधाम से हुई। विभिन्न जगहों पर प्रतिमा स्था
सहरसा : देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा जिले में धूमधाम से हुई। विभिन्न जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। वहीं कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन का आयोजन किया गया।
जिला मुख्यालय के सभी बाइक, चार पहिया आदि शोरूम, गैराज, वाहन की पूजा लोगों ने श्रद्धापूर्वक की। अनामिका हीरो, पियोजियो, पैराडाइज बजाज समेत अन्य जगहों पर लोगों ने पूजा कर सुख-शांति की कामना की। सिमराहा वार्ड नंबर 35 बाइपास में विश्वकर्मा पूजा मनाया गया। अध्यक्ष बालमुकुंद प्रसाद गुप्ता, सचिव मनोज यादव ने बताया कि 24 घंटा भगैत का आयोजन किया गया। भगैत मंडली में मुख्य रूप से अशोक मानस, विष्णुदेव पंजियार आदि शामिल थे। इस दौरान हीरा यादव, मुकेश पंजियार, योगेन्द्र पंजियार, अजय कुमार, संजीव कुमार ¨सह, लखन यादव, जगदीश यादव, जुगो यादव, नंदे, जटाशंकर यादव, सत्यनारायण यादव समेत अन्य मौजूद थे।
महिषी: निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड विश्वकर्मा संघ द्वारा महिषी में जवाहर मिस्त्री के घर पर मूर्ति स्थापित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिषी के विश्वकर्मा चौक पर पैक्स अध्यक्ष सोहन झा की अध्यक्षता में एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। जबकि गड़ौल के पुनाचरही टोला पर बम ¨सह की अध्यक्षता में चार दिवसीय मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नवहट्टा: प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाके में श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाया गया। बस स्टैंड पूर्व मुखिया सतीश कुमार ¨सह के डिपो, लोहिया कंस्ट्रक्शन, पप्पू ट्रेडर्स, चन्द्रायण, छोटू गैराज आदि स्थानों पर पूजा की गई ।
सिमरीबख्तियारपुर: नगर पंचायत के सैनीटोला नेपाल रोड में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मैया जागरण का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन युवा राजद के नगर अध्यक्ष विपीन भगत और सलखुआ युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष रणवीर कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घोषक सुनील कुमार ने लोगों को खूब हंसाया। र्यक्रम को सफल बनाने में चुआलाल यादव ,जयप्रकाश यादव , मुकेश यादव ,रामकलेश साह , प्रमोद यादव, उमोद यादव लगे रहें ।
कहरा: विश्वकर्मा पूजा सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। बरियाही बाजार में सात दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। मेला का उद्घाटन सोमवार की संध्या प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर, जिप सदस्य धीरेंद्र यादव, पूर्व मुखिया मनोज भारती, संतोष गुप्ता, मनोज सोनी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दिवारी लक्षि्मनियां टोला टोला विश्वकर्मा चौक पर ऑटो चालक संघ द्वारा विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा स्थापित कर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया।