अच्छे रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
सहरसा: रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में व्यक्तित्व परिष्कार सत्र आयोजित की गयी। सत्र को संबोधित क
सहरसा: रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में व्यक्तित्व परिष्कार सत्र आयोजित की गयी। सत्र को संबोधित करते हुए ट्रस्टी डॉ. अरूण कुमार जायसवाल ने कहा कि योग एवं ध्यान द्वारा व्यक्तित्व का परिष्कार किया जाता है। प्रार्थना के द्वारा अपने अंदर के असुरों को हटाया जाता है तथा ¨चतन, सोच को हमेशा सकारात्मक रखा जाता है। सत्र के दूसरे चरण में सहरसा उप संभाग पूर्व के संगठन साधना की समीक्षा की गयी। बैठक में बेगूसराय, खगड़िया, सुपौल, मधेपुरा एवं सहरसा के परिजनों के भाग लिया। दीप प्रज्वलन के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तिलक लगाकर लोगों का सम्मान किया गया। दीप प्रज्वलन मुख्य ट्रस्टी डॉ. प्रकाश लाल दास, डॉ अरूण कुमार ¨सह, ललन कुमार ¨सह, हिमांशु, भगवान चौधरी एवं अयोध्या बाबू ने संयुक्त रूप से किया। बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्टी डॉ. अरूण कुमार जायसवाल ने कहा कि 2026 तक परिवर्तन दिखेगा एवं जो तपस्या करेगा वहीं युग प्रवाह पैदा करेगा। इस अवसर पर वार्षिक कैलेंडर रूप रेखा तैयार की गयी तथा इस अवसर पर सभी परिजनों ने अच्छे रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का आहवान किया। इस अवसर पर ट्रस्टी विनोद कुमार चौधरी, सुखदेव ¨सह, हरेकृष्ण साहा, रामचंद्र ¨सह, डॉ प्रियनंदन, संजय सराही, नवल ¨सह, अनिल साह, सुबोध भगत, दिलीप चौधरी, दिनेश दिनकर, समर मिश्रा, स्नेहलता, ¨सधु देवी, मनीषा, मधु आदि ने भाग लिया।