शशिशेखर बने मधेपुरा लोकसभा के सह प्रभारी
सहरसा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं युवा मोर्चा के प्रदेश के नेता डॉ. शि
सहरसा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं युवा मोर्चा के प्रदेश के नेता डॉ. शशिशेखर झा सम्राट को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मधेपुरा लोकसभा का सह प्रभारी बनाया गया गया है। इनके मनोनयन पर पार्टी नेताओं ने हर्ष जताया है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार सिद्धू ने ने कहा कि पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जबावदेही देकर सहरसा के युवाओं मे एक नये ऊर्जा का संचार किया है। मनोनयन के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोकसभा प्रभारी मनोज ¨सह, जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता के प्रति आभार जताया। वहीं विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक संजीव झा, डा. आलोक रंजन, युवा मोर्चा के प्रदेश के नेता अमित ¨सह, मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विजय बसंत, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक बर्द्धन, गौतम कुमार, प्रत्यय झा, जीतू ¨सह, सौरभ सारंग आदि ने खुशी व्यक्त किया है।