सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाएं
सहरसा। बुधवार को मंगलम रिसोर्ट में जदयू का सहरसा विधानसभा सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में पाट
सहरसा। बुधवार को मंगलम रिसोर्ट में जदयू का सहरसा विधानसभा सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से पार्टी के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला के मनोनीत सहरसा विधानसभा प्रभारी राजकुमार साह की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया के संचालन में संपन्न सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संसाधन विहीन बिहार को नीतीश कुमार ने बिहार के 12 करोड़ लोगों को संसाधन बनाकर राज्य को सींचा है। जिसका लाभ आज समाज को मिल रहा है। विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज चल रहा है। 2005 के पहले 15 वर्षों का बदहाल शाहन और 2005 से 2019 तक का हंसता खिलता बिहार इस बात का गवाह है।
इससे पूर्व विधानसभा प्रभारी ने कहा कि सभी बूथ स्तर के प्रशिक्षित कार्यकर्ता नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी कार्यों को जन- जन तक पहुंचाएं। संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू एक राजनीतिक दल के रूप में गांधी, लोहिया, जयप्रकाश के समाजवादी विचारधारा को जन- जन तक पहुंचा रही है। ताकि समाज के निचले पायदान पर खड़े लोग भी सजग और सचेष्ट हो सकें। पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह ने कहा कि न्याय के साथ विकास नीतीश सरकार का मूलमंत्र है। जिसका लाभ सभी वर्ग को मिल रहा है। विधानसभा प्रभारी प्रो. गुलहसन ने कहा कि सात निश्चय और जल- जीवन हरियाली नीतीश कुमार के सोच की परिणति है। इस अभियान को सभी लोग मिलकर सफल बनाएं। मौके पर आनंदी मेहता, अक्षय झा, गरीब दास,सुरेश लाल, जवाहर यादव, रेवतीरमण सिंह, सुशील यादव, अमर यादव, हरदेव मुखिया, कैलाश यादव, गणेश गौरव, मोहीउद्दीन राईन, हरदेव मुखिया, दिनेश पासवान, रोशन पाठक, सीमा गुप्ता, स्मिता सिन्हा, डा. लुतफुल्लाह, विनोद दास, मोहन दास, गौरव कुमार बंटी, जयजयराम यादव, सत्यनारायण साह, योगेन्द्र यादव, रंजीत महतो, प्रेम कुमार, मनोज राम, सीताराम दास, कमलकिशोर दास, मुकेश कुमार साह, बिट्टू कुमार, रामचन्द्र शर्मा, कृष्ण मोहन, अनिता देवी आदि मौजूद रहे।