शिक्षाविद सृष्टिधर झा के निधन पर हुई शोकसभा
सहरसा। ताउम्र शिक्षा के लिए समर्पित एमएलटी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.सृष्टिधर झा विजय के नि
सहरसा। ताउम्र शिक्षा के लिए समर्पित एमएलटी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.सृष्टिधर झा विजय के निधन पर महिषी उग्रतारा स्थान परिसर में ग्रामीणों, शिक्षाप्रेमियों द्वारा शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा के दौरान स्वर्गीय डॉ. सृष्टिधर झा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनकी विद्वता पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कुशल प्रशासक बताया। सभा में प्रो. शक्तिनाथ झा, प्रो. अशोक झा, मनोज कुमार मिश्रा, नूनू राय, भीम चौधरी, जवाहर चौधरी, मधु चौधरी, सुनील झा, माणिक चंद्र झा, डबल चौधरी, जवाहर ठाकुर, आशुतोष ठाकुर, बिपिन पाठक, मोदय पाठक, विद्याकांत पाठक, राजकुमार चौधरी, उदयकांत झा आचार्य सहित अन्य शोकसभा में मौजूद थे।