सचदेवा के निदेशक वाचस्पति झा को पितृशोक
सहरसा। सचदेवा भागलपुर के निदेशक व आइआइटियन वाचस्पति झा के पिता शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय
सहरसा। सचदेवा भागलपुर के निदेशक व आइआइटियन वाचस्पति झा के पिता शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय खाड़ा, मधेपुरा के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व प्रखंड के सुहथ निवासी सूर्यनारायण झा का निधन अपने आवास पर हो गया। इनके निधन से ग्रामीण, जनप्रतिनिधि सहित शिक्षाविदों के बीच शोक व्याप्त है। इनका अंतिम संस्कार बुधवार को गांव सुहथ में किया गया और मुखाग्नि जेष्ठ सुपुत्र वाचस्पति झा सचदेवा ने दिया। ये अपने पीछे भरापूरा छोड़ गये। परिवार में पत्नी हीरा देवी, पुत्र विद्यापति झा व कनिष्ठ सुपुत्र रमापति झा शामिल हैं। अंतिम संस्कार में ग्रामीणों व शुभेच्छुओं सहित प्रमुख रूप से राजेन्द्र झा, भूपनारायण झा, दिलीप झा, अवधेश यादव, शिवकांत झा, पप्पू झा, तारणी प्रसाद यादव, नारायण प्रसाद यादव एवं अरुण यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।