बहनों के घर भोजन करने का है खास महत्व
सहरसा। कार्तिक शुक्ल द्वितीया के अवसर पर शुक्रवार को भाई-बहनों का पवित्र पर्व भैया दूज-भातृ
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 02:01 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 02:01 AM (IST)
सहरसा। कार्तिक शुक्ल द्वितीया के अवसर पर शुक्रवार को भाई-बहनों का पवित्र पर्व भैया दूज-भातृ द्वितीया मनायी गई। बहनों के घर भाई सौगात लेकर निकले। प्रखंड मुख्यालय बाजार में मिठाई की दुकान पर भीड़ देखी गई। मिथिलांचल वासियों में बहनों के घर जाकर न्यौता लेने और उसके घर भोजन करने की परंपरा है। इस दिन बहनों के घर भोजन करने से भाइयों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। भातृ द्वितीया की तिथि को बहनों के यहां भोजन करने का खास महत्व है। यम ने अपनी बहन यमुना से न्यौता लेने के बाद यह वरदान दिया कि इस दिन जो भाई, बहन के यहां भोजन करेगा व आशीर्वाद लेगा उसकी उम्र बढ़ेगी व बहनों का सुहाग अमर रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें