छठ व्रतियों के बीच साड़ी व पूजन सामग्री वितरित
अररिया। शुक्रवार को गोवर्धन दास अरुण कुमार गोलछा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठ व्रतियों के
अररिया। शुक्रवार को गोवर्धन दास अरुण कुमार गोलछा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी व पूजा सामग्री का वितरण तेरापंथ भवन में किया गया। इस मौके पर करीब एक हजार छठ व्रतियों को छठ पूजा किट ट्रस्ट के द्वारा निश्शुल्क प्रदान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह उद्योगपति मूलचंद गोलछा ने बताया की ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य छठव्रतियों को सहायता प्रदान करना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को छठव्रतियों के बीच साड़ी व पूजा सामग्री से संबंधित किट दिया गया। खास बात यह की शिविर से पूर्व ट्रस्ट द्वारा विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष व सचिव को कूपन प्रदान कर जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच कूपन वितरण किया था। कूपन वितरण के उपरांत सभी को शिविर के माध्यम से साड़ी व किट प्रदान किया गया। इस कार्य के लिए कई पंचायत के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया गया। मौके पर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष शांति लाल चंडालिया, सुमन डागा, तोलाराम जैन, सुशील घोषाल, बंटी राखेचा, हेमंत चंडालिया, वीरेंद्र राजगढि़या, आलोक सेठिया, हेमंत गोलछा,मनोज भंसाली, छोटू बैद,सुरेंद्र डागा, अनूप बोथरा,भास्कर महनोत, बछराज राखेचा,विमल चोपड़ा,विपुल एवं ट्रस्ट के देवेश गोलछा, रोशनी गोलछा, विशाल गोलछा सहित जैन श्वेताम्बर छाजेड़, भूरामल बैद सहित बड़ी संख्या में संस्था के लोग मौजूद थे।