करंट लगने से मजदूर की हुई मौत
सहरसा। पतरघट वार्ड आठ काली स्थान निवासी एक मजदूर की बुधवार की रात करंट लगने से मौत ह
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 06:18 PM (IST)
सहरसा। पतरघट वार्ड आठ काली स्थान निवासी एक मजदूर की बुधवार की रात करंट लगने से मौत हो गई। मजदूर 45 वर्षीय देवनाथ महतो रात अपने बासा पर सोने गये थे। सुबह शौच करने निकले कि जमीन पर गिरे बिजली तार पर पैर पड़ गया और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। स्वजनों ने बताया कि घटना चार बजे की है। मृतक दो भाई में बड़ा था और मजदूरी करके किसी तरह अपना जीवन यापन करता था। मृतक देवनाथ महतो को तीन लड़का एक लड़की है। वहीं मौत की खबर मिलते ही पत्नी अनिता देवी, माता सुदामा देवी सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की खबर मिलते ही ओपी प्रभारी अजीत कुमार, एएसआई हरिशंकर चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचकर कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें