Move to Jagran APP

शिक्षा व रोजगार को लेकर रालोसपा ने बनाई मानव कतार

सहरसा। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर शुक्रवार को जिले में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मा

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 05:52 PM (IST)
शिक्षा व रोजगार को लेकर रालोसपा ने बनाई मानव कतार
शिक्षा व रोजगार को लेकर रालोसपा ने बनाई मानव कतार

सहरसा। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर शुक्रवार को जिले में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मानव कतार बनाकर बेहतर शिक्षा व रोजगार की मांग की। कार्यकत्र्ताओं ने स्कूलों के सामने मानव कतार बनायी। मध्य विद्यालय सत्तर के सामने कतार में लगे छात्र

loksabha election banner

संसू, सत्तरकटैया (सहरसा)के अुनसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर मध्य विद्यालय सत्तर के सामने प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद उर्फ पिकू यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्कूली बच्चों ने सड़क किनारे कतारबद्ध खड़े हो मानव श्रृंखला बनाया। इस मौके पर पितंबर यादव , पवन कुमार , संतोष साह , अशोक कुमार ,भोला कुमार , सुशील कुमार , लालबहादुर तांती आदि मानव श्रृंखला में शामिल थे। बिहार सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का लिया संकल्प

संसू, पतरघट  : रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मध्य विद्यालय पतरघट के सामने मानव कतार लगाकर बिहार सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्व. पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष मंजूर आलम. विरेंद्र कुमार. अमरजीत कुमार. पवन. मंजेश. मो हेदर. आशीष. सहित कई लोग शामिल थे। 

कई पंचायतों के मध्य विद्यालय के सामने लोग लगे कतार में

संसू, महिषी : रालोसपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के कई पंचायतों में मध्य विद्यालय के सामने मानव कतार बनाया गया। राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में सहरसा नगर अध्यक्ष सौरव वत्स, नगर महासिचव प्रशान्त वत्स, दानवीर चौधरी, छोटू झा,अवदेश कुमार,नितीश कुमार, प्रभात कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। झाड़ा में रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष बिपिन पासवान, इंदल साह, असेसर मुखिया, महिसरहो में दिलीप चौधरी, बघवा नवीन सिंह, घोंघेपुर में जगदीश मुखिया, लिलजा में नजमुल होदा, भेलाही में लालो मुखिया, कुंदह में आशीष कुमार, आरापट्टी में गणेश शर्मा, पस्तवार में कारी सदा, तेलहर में अर्जुन सिंह, तेलवा पश्चिमी में पुकार साह, राजनपुर में मोहमद उस्मान, नहरवार में राहुल सिंह, महिषी उत्तरी में दानवीर चौधरी के नेतृत्व में मानव कतार बनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.