देश में मजबूर नहीं मजबूत सरकार की जरूरत
सहरसा। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव सरगर्मी तेज हो गयी है। सभी पार्टी के का
सहरसा। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव सरगर्मी तेज हो गयी है। सभी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनता से संपर्क कर अपनी बात रख रहे हैं। साथ ही वो 23 अप्रैल को अवश्य मतदान करने का आग्रह भी मतदाताओं से कर रहे हैं। हालांकि मतदाता अब भी खामोश हैं। वो हर किसी का साथ देने की बात कह रहे हैं।
शनिवार को सामाजिक कार्यकत्र्ता घनश्याम चौधरी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि देश में मजबूर नहीं मजबूत सरकार की जरूरत है। देश की आर्थिक स्थिति एनडीए के शासन काल में मजबूत हुई है तो विकास कार्य भी तेजी से हो रहा है। कहा कि जब केंद्र व बिहार दोनों में एनडीए की सरकार होगी तो बिहार व कोसी के विकास कार्य की रफ्तार बनी रहेगी। बताया कि केंद्र व बिहार सरकार द्वारा गरीबों व आमलोगों के लिए कई योजनाएं संचालित की गयी है। वहीं किसानों के लिए भी लगातार कार्य हो रहा है। उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव को समर्थन देने का आग्रह लोगों से किया। उनके साथ शंभू चौधरी, सुभाष चौधरी, सोनू सिंह, बादल कुमार, चंदन कुमार, चतुर्भुज चौधरी, मनोज चौधरी, लगनदेव सादा आदि थे।