Move to Jagran APP

2019 के चुनाव के लिए महिलाओं को जागरूक कर रही भाजपा : लाजवंती

सहरसा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि 2019 के चुनाव में महिलाआ

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:32 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:32 AM (IST)
2019 के चुनाव के लिए महिलाओं को जागरूक कर रही भाजपा : लाजवंती
2019 के चुनाव के लिए महिलाओं को जागरूक कर रही भाजपा : लाजवंती

सहरसा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि 2019 के चुनाव में महिलाओं की अधिक- से- अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में लोकसभा एवं प्रमंडल स्तर पर सम्मेलन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 नवंबर को सहरसा में प्रमंडल स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को रेनबो रिसोर्ट में महिलाओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश नेत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार चलाई जा रही योजनाओं से महिलाओं का भाजपा की ओर झुकाव हुआ है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ- सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। इस पार्टी और सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मान व अधिकार दिया जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कहा कि सहरसा में होनेवाले प्रमंडलस्तरीय सम्मेलन में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा ¨सह राठौर ने कहा कि यह ऐतिहासिक सम्मेलन होगा, जिसमें हजारों महिलाएं शिरकत करेंगी। इस सम्मेलन में पार्टी के कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेतागण भाग लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के सम्मेलन से पूर्व कोसी व सीमांचल के पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री सांसद भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, संगठन महामंत्री नागेन्द्र ¨सह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनामिका ¨सह आदि कार्यकर्ताओं को निदेशित करेंगे। मौके पर भाजपा जिलामंत्री यशपाल कौर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पलता ¨सह, जिला उपाध्यक्ष शालिनी ¨सह तोमर, जिलामंत्री सरिता ¨सह चौहान आदि मौजूद रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.