राज्य में लागू हो समान शिक्षा व स्वास्थ्य नीति : ई. रवींद्र
सहरसा। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के प्रदेश संयोजक ई. रव
सहरसा। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के प्रदेश संयोजक ई. रवींद्र ¨सह ने राज्य की गिरती शिक्षा व्यवस्था और बदहाल बनी स्वास्थ्य सेवा के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए राज्य में एक समान शिक्षा व स्वास्थ्य नीति लागू करने की जरूरत बतायी। जिससे समाज में एक समान सबों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा मिल सके। शहर के प्रतापनगर स्थित ई. अनिल कुमार ¨सह के आवास पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा दो अक्टूबर 18 को पूर्वी चम्पारण से शुरू हुई थी। जो पांच चरणों में पूरे बिहार का दौरा करने के बाद आगामी 25 फरवरी 19 को पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक जनसभा होगी। जिसमें राजनीतिक फैसला लिया जाएगा। जिसके बाद आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। प्रदेश संयोजक ने कहा कि भारतीय संविधान की मूल अवधारणा की समानता एवं समान न्याय के अधिकारों की रक्षा हेतु इस यात्रा का शुभारंभ किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की भारतीय नागरिकों के सम्मान में दिए गए निर्णय को संसद में पलट कर एससी एसटी एक्ट में संशोधित बिल पास कर देश की 85 प्रतिशत आबादी को न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने का कार्य किया गया है वह भारतीय अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव तथा न्याय व्यवस्था पर तीखा प्रहार है। इसलिए इस यात्रा के दौरान हम लोगों को जागरूक करते है कि एक न्याय व्यवस्था समान शिक्षा एवं समान स्वास्थ्य नीति बनें। उन्होंने यह भी कहा कि हम आरक्षण का कतई विरोधी नहीं है लेकिन आरक्षण आर्थिक आधार पर हो न कि जातिगत आधार पर। राजपूत सहित सवर्ण समाज में सैकड़ों ही नहीं हजारों परिवारों के समक्ष भुखमरी की समस्या है। लेकिन उन्हें आरक्षण नहीं मिलेगा। यह कैसा न्याय है। उन्होंने कहा किसानों के लिए हर प्रखंड में बाजार की व्यवस्था हो ताकि वे वहां अपना कच्चा माल बेच सकें। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सवर्ण समाज ही नहीं हर वर्गो का सहयोग हमें मिल रहा है। प्रदेश युवाध्यक्ष रोहित ¨सह रैकवार ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने राष्ट्र को सींचा है। अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। विशाल ¨सह परमार ने कहा कि लोग दलित- महादलित कर लोगों को गुमराह करने में लगे हुए है। कोई सवर्ण की बात नहीं कर रहा है। इस मौके पर ई. अनिल कुमार ¨सह, कुमार आशुतोष आशु, कोसी प्रभारी अखिलेश ¨सह टुटु, जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार ¨सह, अविजित आनंद ¨सह, राजू कुमार ¨सह, विजय कुमार ¨सह, संजीव कुमार ¨सह, अमरजीत ¨सह, चंदन ¨सह, अजीत कुमार ¨सह, ध्रुव कुमार¨सह, अंशु झा, मीडिया प्रभारी निशांत ¨सह आदि मौजूद थे। इन क्षेत्रों का किया भ्रमण राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा का काफिला बैठक के बाद दमगड़ी, रौता, भवटिया, लगमा, सोहा, सोनवर्षा, विराटपुर, अतलखा, सबैला, मंगवार आदि में जनसभा व बैठक की। वहीं इससे पहले यह यात्रा महिषी के तारा स्थान, बधवा, सरोजा, भोटिया, सरडीहा, भरौली, नरियार आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों के बीच जन संपर्क किया।