पंचायत अध्यक्ष होते हैं पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ: मंत्री
सहरसा। रविवार को जिला जनता दल यू के तत्वावधान में कला भवन में सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान क
सहरसा। रविवार को जिला जनता दल यू के तत्वावधान में कला भवन में सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन आपदा प्रबंधन एवं लघु ¨सचाई मंत्री दिनेश चन्द्र यादव, विधायक रत्नेश सादा, पूर्व विधायक डा. अरूण कुमार व मुख्यालय प्रभारी कामाख्या नारायण ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पंचायत अध्यक्ष पार्टी की अंतिम एवं महत्वपूर्ण इकाई है। इस पद पर आसीन लोगों की जिम्मेवारी काफी महत्वपूर्ण है। कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना चाहती है। सभी वंचित वर्ग के लिए सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं बनाई है, जिसका संदेश पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर- घर तक पहुंचेगी। मंत्री ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति, व्यक्ति के प्रति निर्बल नि: सहाय के प्रति, वंचित वर्ग के प्रति व्यवहार कुशल होना जरूरी है। कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के प्रति संकल्पित है। इसलिए महिलाओं के साथ सुसंस्कृत व्यवहार करते हुए उन्हें अधिकार एवं कर्तव्य का बोध कराएं। विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि जिस प्रकार सरकार दलित- महादलित, अतिपिछड़ों के अधिकार क्षेत्र का विस्तार दिया है। ठीक उसी प्रकार पार्टी के पदाधिकारियों को भी संबल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा आप अपनी जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन करें। पूर्व विधायक डा. अरूण कुमार ने कहा कि पंचायत अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है, जिसका सम्मान संगठन में आवश्यक है। तभी पार्टी और मजबूत होगा। जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए मुख्यालय प्रभारी कामाख्या नारायण ¨सह ने कहा कि पार्टी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाना चाहती है। इसके लिए 30 जनवरी तक पंचायत अध्यक्षों की अध्यक्षता में पंचायतों में बैठक की जाएगी। मौके पर राजकुमार साह, आनंदी मेहता, अक्षय झा, इश्तियाक खान, सुरेश लाल, रेवतीरमण ¨सह, रमेश चन्द्र यादव, घनश्याम चौधरी, अरूण कुमार ¨सह, देवेन्द्र देव, गणेश गौरव, जयकुमार ¨सह, विनोद चौरसिया, उपेन्द्र ¨सह, अमर यादव, कैलाश यादव, मो. मोहीउद्दीन राइन, प्रभात रंजन झा, मो. लुतफुल्लाह, दिनेश पासवान, स्मिता सिन्हा, सीमा गुप्ता, रेणु झा, निशा पांडेय आदि मौजूद रहे।