Move to Jagran APP

आज पूरे देश को एकजूट होने की है जरूरत: शाही

सहरसा। रविवार को नया बाजार स्थित सिटी पैलेस के हॉल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विस्त

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 10:55 PM (IST)
आज पूरे देश को एकजूट होने की है जरूरत: शाही
आज पूरे देश को एकजूट होने की है जरूरत: शाही

सहरसा। रविवार को नया बाजार स्थित सिटी पैलेस के हॉल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विस्तारित बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सहरसा के साथ- साथ कोसी और सीमांचल के सभी सात जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सहरसा जिलाध्यक्ष गंगा नाथ राय की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री नवल किशोर शाही ने कहा कि आज देश जिस दुख की घड़ी से गुजर रहा है। ऐसे समय में सभी दलों को एकजुट होने की जरूरत है। सरकार को भी मजबूत निर्णय लेने की जरूरत है। कहा कि अगर धारा 370 को हटा दिया जाए, तो यह दिन हमें नहीं देखना पड़ेगा। पाकिस्तान की नापाक हरकतों को युद्ध से ही जबाव दिया जा सकता है। सरकार को युद्ध का एलान करना चाहिए। हम हमारी बहादुर सेना पाकिस्तान का छक्का छुड़ाएगी तो वह शांति के लिए मजबूर होगा। कहा कि बिना युद्ध के शांति की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन से पांच सीट की मांग की। कहा कि अगर ऐसा नहीं होगा तो हमारी पार्टी बिहार के सभी 40 सीटों पर अपना उम्मीदवार देगी। उन्होंने बैठक में सहरसा में एम्स निर्माण, ओवरब्रिज की स्थापना, जलजमाव आदि की समस्या को उठाया है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। बैठक को प्रदेश महासचिव मनोज जयसवाल, प्रदेश सचिव राजेश कुमार ¨सह राजू, प्रदेश नेता चंद्रेश कुमार खगड़िया जिलाध्यक्ष संजय ¨सह, सुपौल जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी आदि ने संबोधित किया। मौके पर शिवेंद्र झा, अजीत चौधरी, मो. कुदुस, बोगल महतो सहित कई लोग राकांपा में शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.