पंचायत समिति ने किया लगभग 14 करोड़ का श्रम बजट पारित
सहरसा। प्रखंड मुख्यालय स्थित कला भवन में पंचायत समिति की बैठक वित्तीय वर्ष 2019्र-20 के लिए श्रम
सहरसा। प्रखंड मुख्यालय स्थित कला भवन में पंचायत समिति की बैठक वित्तीय वर्ष 2019्र-20 के लिए श्रम बजट एवं मनरेगा कार्ड योजना पारित करने के लिए आयोजित की गयी। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 14 करोड़ का श्रम बजट पारित किया गया। प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ पप्पू की अध्यक्षता एवं बीडीओ विवेक रंजन के संचालन में संपन्न बैठक में पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ अब्दुल गफूर ने भी भाग लिया।
प्रमुख ने सदस्यों से मनरेगा कर्मियों द्वारा तैयार श्रम बजट को पारित करने का आग्रह किया। सदस्यों ने इस पर विचार प्रकट करते हुए पारित कर दिया। प्रत्येक पंचायत में लगभग एक करोड़ की कार्य योजना तैयार की गयी है। विधायक सह पूर्व मंत्री गफूर ने सात निश्चय योजना कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से वर्तमान समय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक की संख्या व दवा के बारे में जाना। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों द्वारा मरीज का इलाज के बारे में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा चिकित्सक व एएनएम द्वारा ही मरीजों का इलाज व सेवा किया जाता है।बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र भवन, आईसीडीएस व मनरेगा योजना से बनाने की बात कही गयी। केदली के मुखिया प्रभाकर यादव ने कटाव प्रभावित परिवारों को अब तक राहत सामग्री नहीं दिए जाने का मामला उठाया। बैठक में उप प्रमुख दीपक कुमार यादव, विनोद कुमार मिश्र, सफीउल्लाह कारी, कमल नारायण गुप्ता, मुखिया हीरेंद्र गुप्ता, बैजनाथ साह, गीता देवी, सरोज प्रताप ¨सह, पीओ दीप्ति मिश्र, सीडीपीओ आदि ने भाग लिया।