हर मतदाताओं के घर तक पहुंचे बीएलओ : अशोक
सहरसा। शनिवार को सूबे के उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में निर्वाची पदाधिकारियो
सहरसा। शनिवार को सूबे के उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में निर्वाची पदाधिकारियों व सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में एक जनवरी 2019 के आधार पर निर्वाचक सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने जिले के 74 सोनवर्षा, 75 सहरसा, 76 सिमरीबख्तियारपुर और 77 महिषी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारियों से विधानसभा वार और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से प्रखंडवार किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक को संबोधित करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय ने कहा कि एक सितम्बर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाना है। इसलिए सभी बीएलओ हर मतदाताओं के घर-घर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त करें। विहित प्रपत्र में उन लोगों का नाम जोड़ा जाना है, जो लोग लंबे समय से बाहर रह रहे हैं। अथवा जिन लोगों की मृत्यु हो गई उसे दर्ज करें, ताकि लोगों का नाम जोड़ने और विलोपित किए जाने का कार्य प्रारूप प्रकाशन से पूर्व पूरा किया जा सके।
कहा कि निर्वाचन आयोग ने हर मतदान केन्द्र पर ईवीएम के साथ-साथ वीवी पैट लगाने का निर्णय लिया है। इस लिहाज से ग्रामीण क्षेत्र में 12 सौ शहरी क्षेत्र में 14 सौ मतदाताओं को जोड़कर मतदान केन्द्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 27 जून को मतदान केन्द्रों की सूची जारी किया जाना है। इसके लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सिमरीबख्तियारपुर पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।