सम्राट अशोक की जयंती को सफल बनाने पर विचार
सहरसा। मंगलवार को विवाह भवन में रालोसपा जिला कार्यकारिणी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष की ब
सहरसा। मंगलवार को विवाह भवन में रालोसपा जिला कार्यकारिणी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष की बैठक हुई, जिसमें 24 मार्च को पटना में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह एवं 11 अप्रैल को ज्योतिबा फूले की जयंती पर शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष चंदन कुमार बागची की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डा. कीर्तन प्रसाद ¨सह ने कहा कि रालोसपा बिहार में सम्राट अशोक के राज्य की स्थापना हेतु प्रयासरत है। इसी उदेश्य से 24 मार्च को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्राट की जयंती समारोह आयोजित की गई है। समारोह का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे। जिलाध्यक्ष ने 11 अप्रैल को ज्योतिबा फूले की जयंती के अवसर पर जिले के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पार्टी के द्वारा एनसीईआरटी की किताबें शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार के रूप में देने की बात कही। कहा कि इसके लिए 25 मार्च से 31 मार्च तक भिक्षाटन कर धन संग्रह किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश संगठन सचिव अरविन्द कुशवाहा, जिला महासचिव चन्द्रमोहन सिन्हा, गोपाल तिवारी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष तौहिद हुसैन, विजय दास, शशांक सुमन विक्की, प्रदेश युवा महासचिव सुधीर कुमार खां, दिवाकर ठाकुर, गौरव ¨सह, जीवन गुप्ता, सीएमझा, इन्द्रकिशोर गुप्ता, रंजीत कुशवाहा, श्रीकांत झा, चंदन साह, कृष्णदेव मेहता, श्यामसुन्दर मेहता, रंजीत कुशवाहा, डॉ. विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, बैजू सिन्हा, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, रोशन राजा, ऋषिकेश ¨सह, गणेश ठाकुर, पिन्टू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।