Move to Jagran APP

कर्पूरी ठाकुर जननेता नहीं बल्कि संस्था थे

सहरसा। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती विभिन्न दलों व संगठनों द्वारा समारोहपूर्व

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 07:11 PM (IST)
कर्पूरी ठाकुर जननेता नहीं बल्कि संस्था थे
कर्पूरी ठाकुर जननेता नहीं बल्कि संस्था थे

सहरसा। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती विभिन्न दलों व संगठनों द्वारा समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। जदयू, राजद, लोजपा व रालोसपा द्वारा अलग- अलग जयंती समारोह के माध्यम से उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जिला परिषद स्थित रेनबो रिसोर्ट में जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि कर्पूरी जी के जीवन जीने की शैली बिल्कुल ही सरल थी। जिसके कारण वे जननायक कहलाए। वास्तव में एक जननेता नहीं बल्कि संस्था थे। कहा कि कर्पूरी जी का विचार इतना प्रासंगिक था कि हर कोई उनके विचारों को जमीन पर लाना चाहता है। मौके पर पूर्व विधायक डा. अरूण कुमार, पार्टी नेता आनंदी मेहता, कुलानंद झा, अंजुम हुसैन, रेवतीरमण सिंह, इश्तियाक खान, जवाहर यादव, उदयचंद्र साह, दिनेश पासवान, प्रमोद सादा, मो. लुतफुल्लाह, शमशाद आलम, प्रमोद सादा, मो. मोहीउद्दीन राईन, स्मिता सिंहा, साजन शर्मा, हरेंद्र सिंह उर्फ पिटू सरकार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने किया। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पूर्व विधायक अरूण कुमार के आवास पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मो. ताहिर की अध्यक्षता में संबोधित करते हुए कहा कि आज कर्पूरी जी हमलोगों के बीच नहीं है, परंतु उनसे जो कुछ सीखने- समझने का अनुभव मिला, आज की राजनीति में उसकी कमी देखी जा रही है। गोष्ठी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. विद्यानंद यादव, राजद प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया, प्रदेश सचिव अजय कुमार सिंह, महासचिव गोविद दास तांती, जिला पार्षद धीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष ई. कौशल यादव, जिला प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार, रघुनाथ यादव, नाथेश्वर यादव, सुमन सिंह, माकपा नेता गणेश प्रसाद सुमन, राजद नेत्री गुंजन देवी आदि ने संबोधित किया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। तथा किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंदन कुमार बागची ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर कमजोर वर्ग ,शोषित पीड़ित समाज को मुख्यधारा से अलग-थलग पड़े आमजनों के नायक थे। समारोह को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर खान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धानुक दिलीप कुमार दीपक, जिला उपाध्यक्ष गोपाल तिवारी, गौरव सिंह, मो. नवाब अंसारी, विनोद कुमार, विपिन यादव, सीएम झा, सूरज कुमार झा, जनार्दन यादव, विजय दास, पप्पू सिन्हा, कृष्णानंद उर्फ पिकू यादव, मोहम्मद कमालुद्दीन, श्रीकांत झा, कमल किशोर यादव, चंदन कुमार साह आदि ने संबोधित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं सिमराहा में नवनिर्माण मंच के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता अर्जुन ठाकुर ने की। इस मौके पर नव निर्माण मंच के संस्थापक व पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा कि आदरणीय कर्पूरी ठाकुर का जीवन गरीबों को समर्पित था। उन्होंने सदैव जातपात के खिलाफ व गरीबों को न्याय एवं अधिकार के लिए संघर्ष किया। इसलिए जब तक गरीबी, अशिक्षा और गैरबराबरी का उन्मूलन नहीं होगा, तब तक उनका सपना साकार नहीं होगा। जिला लोजपा द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी। शहर के बनगांव रोड स्थित रौनियार धर्मशाला में आयोजित जयंती समारोह में लोजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लोजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता एवं रामविनय पासवान के संचालन में आयेाजित जयंती कार्यक्रम में प्रदीप पासवान, राजा दिनेश सिंह, कुमार मौलेश सिंह, रमजान, गौरी शंकर राम, शंकर पासवान, शैलेंद्र यादव, जगदीश झा, शकुन पासवान, विवेकानंद झा, संदीप पासवान आदि ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.