जदयू उपाध्यक्ष का आकस्मिक निधन
सहरसा जनता दल यूनाइटेड सहरसा के वरिष्ठ नेता सुरेश लाल जी का आकस्मिक निधन हो गया। वो
सहरसा : जनता दल यूनाइटेड सहरसा के वरिष्ठ नेता सुरेश लाल जी का आकस्मिक निधन हो गया। वो 65 वर्ष के थे। जीवन के शुरुआती दिनों में पत्रकारिता से जुड़े रहे। लंबे समय तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में रहे। बाद में वो सांसद दिनेशचंद्र यादव जी की पहल पर जनता दल में शामिल हो गये। इसके बाद वो जदयू में रहे। वर्तमान में जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला उपाध्यक्ष थे। वो वर्ष 1985 से थाना चौक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रहे। उन्हीं के प्रयास से थाना चौक पर भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण हुआ। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चल बसे। उनके निधन पर माननीय सांसद दिनेशचंद्र यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेश बाबू लम्बे समय तक हमारे राजनीति संघर्ष में साथ रहे उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अंजुम हुसैन, अक्षय झा, सुशील कुमार यादव, अमर यादव, गरीब दास जवाहर यादव शैलेन्द्र यादव, सीमा देवी सुनील कुमार सिंह, डॉ. लुतफुल्लाह, शमसाद आलम, संजीव कुमार सिंह, कैलाश यादव , बंटी यादव, गणेश गौरव आदि शामिल हैं।