साजन शर्मा बने जदयू जिला सचिव
सहरसा। जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने पूर्व वार्ड पार्षद साजन शर्मा को पार्टी का जिला सचिव मनोनीत
सहरसा। जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने पूर्व वार्ड पार्षद साजन शर्मा को पार्टी का जिला सचिव मनोनीत किया है। जदयू जिलाध्यक्ष ने यह मनोनयन पूर्व वार्ड पार्षद का पार्टी के प्रति समर्पण एवं कार्यकुशलता से प्रभावित होकर किया है। इस मनोनयन पर पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है। उनके मनोनयन पर अंजुम हुसैन, अक्षय झा, सुशील यादव, अमर यादव, दिनेश पासवान, मोहीउद्दीन, राईन प्रवक्ता डॉ. लुतफुल्लाह समेत अनेक नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे पार्टी संगठन और मजबूत होगा। साजन शर्मा ने अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जिस उम्मीद से यह जिम्मेवारी दी है, उसे पूरा करने की हरसंभव कोशिश करूंगा। पार्टी के सिद्धांतों व सुशासन सरकार कार्यों को जन- जन तक ले जाकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अपने मनोनयन के लिए सांसद दिनेशचंद्र यादव व पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया का आभार जताया है।