Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर याद की गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

सहरसा। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को शह

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 02:18 AM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 02:18 AM (IST)
पुण्यतिथि पर याद की गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
पुण्यतिथि पर याद की गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

सहरसा। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप मनाया। समाहरणालय स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष मो. नईमउद्दीन की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि पर और सरदार पटेल की जयंती पर एकसाथ श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य केशर कुमार ¨सह ने कहा कि आज आरएसएस और भाजपा देश के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले ऐतिहासिक महापुरुषों के जीवन को विवादों में डालने का काम कर रही है जो इतिहास की मूल अवधारणा के साथ अन्याय है। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पटेल और नेहरू जी के पत्रों का अवलोकन करें तो ऐसा प्रतीत होता है कि उनके बीच आपसी सहमति और परस्पर सम्मान के भाव थे। पटेल अगर विवाद प्रिय व्यक्ति होते तो बिना खून-खराबे के नेहरू जी के प्रधानमंत्री काल में हजारों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर भारत को मजबूती प्रदान कैसे करते। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने राजनीति में महिलाओं के साथ भेदभाव का खुलकर विरोध किया और आजादी से पहले राजनीति में महिलाओं को रोकने वाले कानून को खत्म करवाया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष मो. नईमउद्दीन ने कहा कि अगर पटेल का आधुनिक भारत के निर्माता कहा जाता है तो इंदिरा गांधी को वर्तमान भारत की जननी कहना न्यायप्रिय होगा। 1966 में इंदिरा गांधी ने ¨हदुस्तान की बागडोर संभाली उन्होंने ऐसे तमाम कार्य किये जो आज तक भारत का कोई पीएम नही कर सका। कोई पीएम आज तक अपनी देश की सीमा को न बढ़ा सका और पाकिस्तान जैसे चिर शत्रु के टुकड़े कर घुटने के बल किया हो और पाकिस्तान के लाखों सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया। सेवादल के प्रदेश नेता रामसागर पांडेय ने कहा कि मौजूदा वातावरण में देश की विध्वंसक शक्तियों के द्वारा ऐसे महान हस्तियों पर निजी छींटाकशी और मर्यादा को धूमिल कर वैचारिक प्रदूषण फैलाने का काम किया जा रहा है, जिससे भारत के गौरवशाली इतिहास का चीरहरण हो रहा है। जिला प्रवक्ता साबिर हुसैन ने कहा कि भारत अपने इन नेताओं के द्वारा देश के लिए दिए गए कुर्बानी पर गौरवान्वित है। कार्यक्रम में गुणेश्वर ¨सह, चमकलाल यादव, उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, मुकेश कुमार झा, प्रो. अश्विनी कुमार ¨सह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन, रोजित राइन, शोभाकांत झा, प्रशांत यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरण मेहता, अधिवक्ता संगीता ¨सह, गोपाल झा, ग्यासउद्दीन खां दिवाकान्त गिरी, सुमन झा, शंकर झा, लक्ष्मीकांत शर्मा, चंदन शर्मा, मृणाल कामेश, अमित कन्हैया, ब्रजकिशोर झा आदि मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.