Move to Jagran APP

जनता दरबार में एक दर्जन भूमि विवाद का हुआ निपटारा

सहरसा। थाना परिसर में शनिवार को साप्ताहिक भूमि विवाद जनता दरबार शिविर में एक दर्जन मामला

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:29 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:29 AM (IST)
जनता दरबार में एक दर्जन भूमि विवाद का हुआ निपटारा
जनता दरबार में एक दर्जन भूमि विवाद का हुआ निपटारा

सहरसा। थाना परिसर में शनिवार को साप्ताहिक भूमि विवाद जनता दरबार शिविर में एक दर्जन मामलों का निपटारा किया गया। जनता दरबार में किसी कारणवश अंचल अधिकारी के उपस्थित नहीं रहने के कारण कई मामलों का निपटारा नहीं हो सका। हालांकि थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक की देखरेख में संबंधित कर्मचारियों एवं अंचल निरीक्षक ने भूमि विवाद संबंधित दोनों पक्षों के कागजात देखने के बाद मामला का समाधान किया गया। कई मामले में दूसरे पक्ष के नहीं आने के कारण अगले शनिवार को आने को कहा गया। इस मामले में दूसरे पक्ष को फिर से नोटिस भेजने का निर्णय जनता दरबार में लिया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद कई मामला जटिल होने के कारण राजस्व कर्मचारी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था हालांकि थाना में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगने से भूमि विवाद की समस्या पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में आसानी से हल हो जाता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.