सहरसा के राहुल बनेंगे डॉ. लोहिया
सहरसा। डॉ. राम मनोहर लोहिया के जीवन वृत्त पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बन रही है। देश की
सहरसा। डॉ. राम मनोहर लोहिया के जीवन वृत्त पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बन रही है। देश की चर्चित शख्सियत तहत बन रहे इस डाक्यूमेंट्री में सहरसा के न्यू कॉलोनी के रहने वाले राहुल सिन्हा डा. राम मनोहर लोहिया की भूमिका में हैं। पिछले कई महीनों से मुम्बई सहित आसपास इसकी शू¨टग चल रही है। इंडियन इनफोटेनमेंट मीडिया कारपोरेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म डाक्यूमेंट्री का निर्देशन श्रीनिवास नायडू कर रहे हैं। पर्सनालिटी ऑफ इंडिया के रूप में डॉ. राम मनोहर लोहिया के जीवन पर बन रही इस फिल्म में उनकी भूमिका करने के लिए अभिनेता राहुल सिन्हा का चयन कई आडिशनों के बाद किया गया। अभिनेता राहुल बताते हैं कि उन्हें इस भूमिका को करने के लिए उनकी जीवन पर केन्द्रित कई पुस्तकों का अध्ययन करना पड़ा। उनके स्वभाव सहित उनके रहने का ढंग की बारीकियों से अध्ययन किया। तब जाकर उनके चरित्र को आत्मसात करने में सहूलियत हमें मिली। यह डाक्यूमेंट्री उनके शैक्षणिक जीवन पर केन्द्रित है। इसकी शू¨टग अभी चल रही है। नवंबर माह में इसकी शू¨टग पूरी हो जाएगी। इसके बाद इसे रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का प्रदर्शन स्कूल व कॉलेजों में किया जाएगा। जिससे आने वाली पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी मिल सके।
----------------------
स्वतंत्रता सेनानी व प्रखर समाजवादी राजनीतिज्ञ थे लोहिया राम मनोहर लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी राजनीतिज्ञ थे। आजादी की लड़ाई में उनका योगदान अविस्मरणीय है।महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर ही वे देश सेवा में जीवन पर्यन्त जुटे रहे। भारत छोड़ो आंदोलन में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। वर्ष 1929 में कोलकाता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे पीएचडी करने बर्लिन विश्वविद्यालय, जर्मनी गए। वे अंग्रेजी से हिन्दी को अधिक प्राथमिकता देते थे। वे कहते थे कि हिन्दी के उपयोग से एकता की भावना और राष्ट्र के निर्माण में विचारों को बढ़ावा मिलेगा। वे जात-पात के घोर विरोधी थे। वे शिक्षा के क्षेत्र में काफी उल्लेखनीय कार्य किए तथा शिक्षा सबों को एक समान मिले वे इसके पक्षधर थे। अमीरी-गरीबी की खाई एवं जातिगत असमानता को दूर करने का प्रयास करते रहे। अभिनेता राहुल बताते हैं कि यह फिल्म डाक्यूमेंट्री लोहिया जी के शैक्षणिक जीवन सहित देश की आजादी में उनके योगदानों पर केन्द्रित है। वे कहते हैं कि ऐसे महान व्यक्तित्व का चरित्र निभाना मेरे लिए किसी गौरव से कम नहीं है। यह डाक्यूमेंट्री खासकर युवाओं को प्रेरणा व नई ऊर्जा प्रदान करेगा।