वजन कम देने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
सहरसा। क्षेत्र के लगमा गांव में जनवितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा निर्धारित राशि से अधिक राशि ल
सहरसा। क्षेत्र के लगमा गांव में जनवितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा निर्धारित राशि से अधिक राशि लेकर कम वजन तथा घटिया चावल देने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। डीलर की मनमानी के खिलाफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ब्रजकिशोर सदा सहित वरीय पदाधिकारी से इसकी शिकायत की। हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं का कहना था कि डीलर हृदयकांत झा सरकार द्वारा निर्धारित राशि से एक रुपये अधिक लेकर कम खाद्यान्न देते हैं। साथ ही कम वजन उपभोक्ता को दिया जाता है। वही उपभोक्ता को एक माह का अनाज देकर राशन कार्ड पर दो माह का भर दिया जाता है। इसकी शिकायत डीलर से किए जाने पर डांट फटकार कर भगा दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से भी की है। किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। जिससे अधिकारियों के खिलाफ भी ग्रामीणों में आक्रोश था। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ब्रजकिशोर सदा ने बताया कि डीलर हृदय कांत झा के खिलाफ शिकायत मिली है। बुधवार को स्थलीय जांच कर दोषी पाये जाने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।