Bihar Gaudhan Yojana: स्वरोजगार का सुनहरा मौका, गाय-भैंस खरीदने के लिए बिना ब्याज मिलेगा लोन
सरकार ने गरीबों और पशुपालकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए Bihar Gaudhan Vikas Rin Yojana शुरू की है। जानिए पूरी डिटेल...

गोधन विकास योजना। फोटो एआई जनरेटेड
HighLights
गरीबों व पशुपालकों को गाय-भैंस खरीद पर मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण।
कांफेड गारंटर बनेगा, दूध की बिक्री से ऋण की राशि कटेगी।
योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी।
संवाद सहयोगी, सहरसा। Bihar News: गरीबों व पशुपालकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए सरकार ने गौधन विकास ऋण योजना प्रारंभ किया है। इस योजना के तहत गाय व भैंस की खरीद करने वाले लोगों को ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।
अनुदान के तौर पर सरकार बैंकों का सौ प्रतिशत ब्याज अनुदान के रूप में चुकता करेगी। लाभार्थी को केवल मूलधन चुकाना होगा। इससे कोसी क्षेत्र में श्वेत क्रांति- 2 के तहत डेयरी विकास कार्य से पशुपालक लाभांवित होंगे।
कांफेड होगा गारंटर, दूध की बिक्री से कटेगी ऋण की राशि
Bihar Gaudhan Vikas Rin Yojana 2026 के तहत अहर्ता रखने वाले लाभुक को तीन उन्नत नस्ल की गाय या दो भैंस की खरीद के लिए अनुदान मिलेगा।
लाभुकों के गारंटी व भुगतान की जिम्मेवारी कांफेड लेगा। दूध की बिक्री से ऋण की अदायगी होगी। ऐसे में लाभुकों को जहां ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त होगा, वहीं ऋण के चुकता में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
इसमें 50 प्रतिशत महिलाएं सीधे तौर पर लाभांवित होगी। तीन वर्ष के लिए प्रारंभ की गई इस योजना का उदे्श्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना और गरीबी मिटाना है।
इससे कोसी क्षेत्र में डेयरी के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं (Bihar Dairy Scheme) को जोड़ने से इलाके पशुपालक काफी लाभांवित हो सकते हैं।
इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी, उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। कोसी क्षेत्र में महिलाओं द्वारा संचालित कौशिकी जीविका महिला दुग्ध उत्पादक कंपनी से और भी महिलाएं जुड़ेगी।
महिलाएं अपने पारंपरिक कौशल का उपयोग कर आधुनिक तकनीकों के साथ अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे रही हैं । जो उनके स्वयं के साथ इलाके की समृद्धि का कारण बनेगा।
सरकार द्वारा कोसी क्षेत्र में डेयरी विकास के लिए काफी राशि स्वीकृत किया गया है। विभिन्न तरह के प्लांट के लिए राशि मिल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री गौधन विकास ऋण योजना इस इलाके के लोगों को काफी लाभांवित करेगा। -डॉ. अभिनीत झा
जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहरसा।
