चूल्हे की चिगारी से लगी आग
सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के बारा वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की देर रात चूल्हे की चिगार
सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के बारा वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की देर रात चूल्हे की चिगारी से लगी आग में एक घर जल गया। जबकि घर में रखी लगभग एक लाख की संपत्ति की क्षति हो गई।
जानकारी के अनुसार बारा वार्ड नंबर पांच के निवासी भोला नंद झा सपरिवार खाना खाने के बाद सो गये थे। अचानक देर रात चूल्हे की चिगारी से घर मे आग लग गई। जबतक घरवालों को आग लगने की भनक लगीं तबतक पूरा घर राख हो गया था। हल्ला करने ग्रामीण इकट्ठा हो आग बुझाने में जुट गए। गृहस्वामी के अनुसार घर मे रखा अनाज, बर्तन समेत लगभग एक लाख की अन्य कीमती सामग्री जलकर राख हो गयी। सूचना मिलते ही सरपंच विजय झा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरुण झा ने घटना स्थल पहुंच पीड़ित गृहस्वामी को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।