आधी आबादी ने भी चुनाव में दिखाया दम
संसू, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा): महिलाओं ने विधान सभा उपचुनाव में भी अपना दमखम दिखाया। सुबह से ही अध
संसू, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा): महिलाओं ने विधान सभा उपचुनाव में भी अपना दमखम दिखाया। सुबह से ही अधिकांश बूथों पर महिलाओं का आना शुरू हो गया था। वहीं नगर पंचायत स्थित आदर्श बूथ उच्च विद्यालय और प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में देर शाम तक मतदान स्थलों पर महिलाओं की कतारें लगी रही। हालांकि सुबह से ही सभी बूथों पर सुबह से ही महिला मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। दस बजे के बाद बूथों पर महिलाओं की संख्या अधिक देखने को मिली। हर महिला वोट डालने के लिए आतुर दिखी। वहीं तटबंध के अंदर भी महिलाओं ने चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और नाव से पास कर मतदान केंद्र पर जाकर वोट किया। वहीं महिला वोटर चंचल भारती ने कहा कि जब हम वोट डालेंगे तभी तो अच्छे उम्मीदवार चुना कर सदन में जाएंगे। मुन्नी देवी ने कहा की वोट का अधिकार हमें मिला हुआ है। हमारा वोट इस देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं मीनू सिंह ने कहा जब हम किसी काम में पुरुष से पीछे नहीं हैं तो हम मतदान करने में पीछे क्यों रहें।